फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर के लोगों को गर्मी में मिलेगा रेनीवेल का पानी, कुमासपुर में दो साल से रुका काम दोबारा शुरू

विज्ञापन
सेक्टरों में रेनीवेल का पानी पहुंचाने के लिए कुमासपुर में पेयजल लाइन बिछाते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सेक्टरों में रहने वाले 75 हजार से ज्यादा लोगों को गर्मी में रेनीवेल के पानी की आपूर्ति की जाएगी। कुमासपुर गांव में दो साल से रुका हुआ पेयजल लाइन बिछाने का काम दोबारा शुरू कर दिया गया है। खेतों में 300 मीटर पेयजल लाइन बिछाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार की देखरेख में काम शुरू हो गया है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद नांदनौर-मच्छरौला में बनाए गए रेनीवेल से सेक्टरों में रहने वाले लोगों को जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद उन्हें पेयजल के लिए नहीं तरसना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर में सात सेक्टर 12, 13, 14, 15, 3, 7 व 23 को अलावा कई प्राइवेट सेक्टर भी हैं, जिसमें 75 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। प्रत्येक सेक्टर में लोगों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने यमुना से पानी आपूर्ति करने का फैसला लिया था। इसके लिए 2013 में लगभग 65 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। इस राशि से सेक्टर के लोगों को यमुना के पानी पहुंचाने के लिए गांव नांदनौर-मच्छरौला में रेनीवेल बनाया गया। इसके बाद निर्माण कार्य में देरी होते देख इनकी लागत बढ़कर करीब 86 लाख रुपये हो गई। शहर के सेक्टरों में पानी की आपूर्ति करने के लिए 20 किमी तक पेजयल लाइन बिछाई गई।
दो साल पहले कुमासपुर के ग्रामीणों ने उनके खेतों में बिछाई जा रही पेयजल लाइन के कार्य को रुकवा दिया था। इसके बाद वहां के लोग कोर्ट में चले गए। खेतों के अंदर से पेयजल लाइन बिछाने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच जिला प्रशासन ने एचएसवीपी के रेनीवेल प्रोजेक्ट के कार्य को पूरा कराने का निर्णय लिया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट देखरेख में कुमासपुर में 300 मीटर पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इस कार्रवाई के दौरान एचएसवीपी के अधिकारियों समेत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

ट्यूबवेलों से केवल चार सेक्टरों में की जा रही जलापूर्ति
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से फिलहाल चार सेक्टर-12, 13, 14 व 15 में ही पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए सेक्टरों में ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इन ट्यूबवेलों से ही चारों सेक्टरों में पानी जाता है। इनमें भी ज्यादातर पानी की समस्या रहती है। कभी ट्यूबवेल खराब हो जाते हैं तो कई बार अन्य समस्याएं आ जाती हैं। बाकी तीन सेक्टरों में पानी व्यवस्था के स्थायी समाधान नहीं हैं। उनको पानी के लिए अपनी ही व्यवस्था करनी पड़ती है। इस कारण है कि यमुना से पानी देने के लिए रेनीवेल बनाया गया है। गर्मी में इस रेनीवेल प्रोजेक्ट के कार्य के पूरा होने के बाद सेक्टरों में पानी आपूर्ति शुरू की जाएगी। जिससे सेक्टरों में रहने वाले लोगों को समय पर पेयजल मिलेगा।
सेक्टरों में इस बार गर्मी में रेनीवेल से पानी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद कुमासपुर में रुके पड़े कार्य को दोबारा शुरू कर दिया गया है। रेनीवेल से पानी आपूर्ति शुरू होने के बाद सेक्टरों में रहने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -पवन कुमार, एक्सईएन एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें