फोटो 40. सोनीपत के मोहाना स्थित साइलो में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों की समस्याएं सुनते एफसीआई क
सोनीपत। भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अशोक कुमार मीणा ने गन्नौर, सोनीपत अनाज मंडी व मोहाना साइलो का निरीक्षण किया। मोहाना साइलो में साइट धीमी चलने के कारण किसानों को गेट पास देरी से जारी हो सके। इससे चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उन्होंने साइलो के बाहर ट्रैक्टरों में इंतजार कर रहे किसानों से भी बात की। साइलो अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि किसानों को बेवजह इंतजार न करना पड़ेे, जिसके लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। उन्होंने गेहूं की आवक, खरीद व उठान, किसानों को भुगतान आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इससे पहले सीएमडी अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को अपने दौरे की शुरुआत गन्नौर अनाज मंडी से की। उन्होंने पूरी मंडी परिसर का दौरा करते हुए सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने हर व्यवस्थाओं की जांच उपरांत संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद सीएमडी अशोक कुमार मीणा मोहाना स्थित साइलो में आये, जहां उपायुक्त डा. मनोज कुमार के साथ उन्होंने हर प्रकार की स्थिति का गंभीरता से जायजा लिया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि गेट-पास वाली साइट स्लो होने के कारण थोड़ी समस्या उत्पन्न हुई है अन्यथा पांच मिनट से अधिक किसी को नहीं रुकना पड़ता।
इसके पश्चात सीएमडी अशोक कुमार मीणा सोनीपत अनाज मंडी पहुंचे, जहां वह मंडी का निरीक्षण कर किसानों व आढ़तियों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने मंडी में गेहूं की आवक से लेकर खरीद और उठान इत्यादि व्यवस्थाओं की गंभीरता से पड़ताल की। उन्होंने फसल की गुणवत्ता की भी जांच की। इस दौरान एफसीआई हरियाणा की महाप्रबंधक शरणदीप कौर बराड़, उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार, एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर, अमित कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विंशेल सहरावत, हैफेड के जिला प्रबंधक उमाकांत, मार्केट कमेटी सचिव ज्योति मोर आदि मौजूद रहे।