फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के लिए रिजर्व सीट पर बना दिया पुरुष को अध्यक्ष

Mon, 07 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन
गन्नौर ब्लॉक समिति की पहली बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने के बाद भी नाटकीय तरीके से चुनाव रद्द कर दिया गया। सब कुछ ठीक था अध्यक्ष का पद भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार को मिला, लेकिन कमी बस इतनी थी कि अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। जब इसका पता चला तो अधिकारियों ने आनन-फानन में फोन पर ही चुनाव रद्द होने की सूचना दे दी। बाद में सभी सदस्यों को देर शाम बुलाकर चुनाव कराने की कोशिश भी की गई, लेकिन कोरम पूरा न होने से चुनाव नहीं हो सका। उपलमंडलीय स्तर के अधिकारी भी इस खींचतान में पूरी तरह से परेशान रहे। बता दें कि गन्नौर ब्लॉक समिति में 29 वार्ड हैं। तीन सदस्य अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बने थे तो उपाध्यक्ष पद के लिए 5 सदस्य मैदान में थे। प्रधान पद के लिए प्रवीण कुमार ने 16 मतों से जीत प्राप्त की, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष देवी ने 1 मत से विजय प्राप्त की थी। विजेता बनने के बाद दोनों को प्रमाणपत्र भी सौंप दिए गए थे। इस मौके पर डीएसपी सतीश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा, कार्यकारी एससीपीओ जयभगवान व प्राचार्य सतपाल वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


ईवीएम से कराया गया था चुनाव
रविवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. संगीता तेतरवाल की अध्यक्षता में गन्नौर पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए पहली बार समिति का चुनाव ईवीएम मशीन से करवाया गया। गन्नौर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले कुल 29 वार्ड हैं और समिति के मुखिया के चुनाव को लेकर घंटों तक सर्वसम्मति बनाने की कवायदत चली, लेकिन सर्वसम्मति की बात सिरे न चढ़ पाने के चलते चुनाव करवाया गया। सर्वसम्मति बनाने के लिए सांसद रमेश कौशिक ने मार्किट कमेटी के रेस्ट हाउस में पहुंचकर सर्वसम्मति का आग्रह किया था।

प्रवीण ओर संतोष देवी ने हासिल की थी जीत
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में उतरे। जिसमें वार्ड 27 भोगीपुर से प्रवीन कुमार वार्ड 23 बेगा से नीतू व वार्ड 1 आहुलाना से कृष्ण कुमार शामिल रहे। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रवीन 22 वोटों के साथ विजयी हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नीतू को 6 वोट व कृष्ण कुमार को महज 1 ही वोट मिली। इसी प्रकार वाइस चेयरमैन के लिए पांच उम्मीदवारों ने ताल ठोकी जिनमें वार्ड 4 से संतोष देवी, वार्ड 15 से पुष्पा, वार्ड 9 से बिजेंद्र, वार्ड 21 से सोनू वर्मा व वार्ड 28 से राजीव कुमार शामिल थे। जिसमें से वार्ड 4 से प्रत्याशी संतोष देवी को सर्वाधिक 9 मत हासिल हुए और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पा देवी को 8 वोट मिली। जबकि तीसरे स्थान पर रहे राजीव को 3, बिजेंद्र को 4 व सोनू वर्मा को 5 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


रिजर्व कैटेगरी का पता लगा तो रद्द किया चुनाव और फिर बुलाई बैठक
चुनाव होने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को एसडीएम ने सर्टिफिकेट भी दे दिए थे। दोपहर तक यह काम पूरा होने के बाद अधिकारियों को जानकारी मिली कि ब्लॉक समिति के अध्यक्ष का पद तो सामान्य श्रेणी की महिला के लिए रिजर्व। इस पर चुनाव को रद्द कर दिया गया और फोन कर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को वापस बुला लिया गया तथा उनसे सर्टिफिकेट भी ले लिए गए। हालांकि शाम के समय सभी समिति सदस्यों को फोन कर दोबारा से बैठक के लिए बुलाया गया। अधिकारी देर शाम फिर से बैठक कर चुनाव कराना चाहते थे, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। 29 सदस्यों में से केवल 14 सदस्य ही पहुंच पाए थे। इसीलिए आखिरकार देर शाम बैठक रद्द कर दी गई।


मुझे पता लगा था कि महिला के लिए रिजर्व पद था और चुनाव पुरुष का हो गया। गलती हुई थी इसीलिए इसे सुधारने के लिए दोबारा से बैठक बुलाई गई। बैठक में कोरम पूरा नहीं हुआ। इसीलिए अब चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

-राजीव रतन, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें