फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का आक्रोश, कल से धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नियमित, एचकेआरएनएल और डीसी रेट कर्मचारियों के साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो 28 सितंबर से धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी एम्प्लाइज यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन अपने एक्सटेंशन पीरियड का हवाला देकर कर्मचारियों की मांगों को टाल रहे है।अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने और नई समितियों के गठन जैसे कार्यों में कोई देरी नहीं की जा रही।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के लिए वन स्टेप डाउन के 18 आवास खाली पड़े हैं। पात्र कर्मचारियों को आवंटन की फाइल एक महीने से अधिक समय से लंबित है। इसके अलावा कई कर्मचारियों की एसीपी का लाभ भी वर्षों से नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की एक्सटेंशन और वेतन का मुद्दा
सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार ने एचकेआरएनएल कर्मचारियों की एक्सटेंशन अवधि एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक बढ़ाई है, जबकि डीसी रेट कर्मचारियों की अवधि भी अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की एक्सटेंशन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। इससे 30 सितंबर के बाद अटेंडेंस शीट डाउनलोड होने और वेतन भुगतान में बाधा आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें