फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को धक्का देकर कार लेकर भागने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड स्थित एक शोरूम के सेल्समैन को धक्का देकर कार लेकर भागने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाकिर नूंह जिले के गांव रेहरी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से कार को भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही धोखाधड़ी का मुकदमा करके उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अजीत सांगवान ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने पार्क रोड पर कारों की खरीद-फरोख्त के लिए शोरूम बनाया हुआ है। शोरूम पर बुधवार शाम को दो व्यक्ति पैदल आए थे। उन्होंने शोरूम में एक कार पसंद की। जब उनसे उनकी आईडी और दूसरे दस्तावेज मांगे गए, तब उन दो में से एक व्यक्ति ने कहा कि उसका भाई लोन करवाने के लिए दस्तावेज लेकर थोड़ी देर में पहुंचने वाला है। इसके बाद दोनों ने उससे कार चलाकर देखने का आग्रह किया। इस पर सांगवान ने अपने सेल्समैन सचिन को उनके साथ भेज दिया। वह कार को पानीपत मार्ग पर ले गए थे। जब सचिन उन्हें कार चलाने के लिए दे रहा था तो वह उसे धक्का देकर कार लेकर भाग गए थे।
सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान शोरूम पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से हुई। वह कार को बेचने की फिराक में घूम रहा था, जिससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शाकिर ने पहले यही कार लेकर लोन कराया था। इसके बाद बैंक का लोन पूरा होने के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उसने इसे कार-24 पर बेच दिया। बाद में अजीत सांगवान ने इस कार को 21 जनवरी को कार-24 के माध्यम से 8.21 लाख रुपये में खरीदा था। ऐसे में आरोपी कार को दूसरी जगह बेचने की साजिश रचकर शोरूम से लेने पहुंचा और साथी संग वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

वर्जन
शोरूम के सेल्समैन को धक्का मारकर कार ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे कार भी बरामद कर ली है। उसके साथियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं को भी जोड़ा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बदन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें