फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर हवन कर भंडारा लगाया

Mon, 01 Jun 2026 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव बिधलान लगाए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बिधलान स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर हवन कर भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले बुजुर्ग महिलाओं ने वृद्धावस्था पेंशन से हलवे का भंडारा शुरू किया था। समय के साथ यह परंपरा आगे बढ़ती गई और अब प्रतिवर्ष देसी घी का भंडारा आयोजित किया जाता है जिसमें पूरे गांव का सहयोग रहता है। रविवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया जिसके बाद भंडारा शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

युवाओं ने श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी की छबील भी लगाई। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भूमिका रही। रामानंद महाराज व कृष्ण दास ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस दौरान कलावती, बिमला देवी, राममूर्ति, मेवा, केला, रामरती, शांति, दयानंद, धूप सिंह, अशोक, नरेंद्र शास्त्री, विनोद, राज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें