फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 98 प्रतिभाओं को किया

Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव भदाना में समाराह के दौरान प्रतिभाओं को सम्मानित करते ऋषिपाल भदाना व अन्य
विज्ञापन
खरखौदा। गांव भदाना में रविवार को युवा मंडल की ओर से दादा समाधा परिसर में गायत्री महायज्ञ, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से यज्ञ संपन्न कराया गया। महायज्ञ के ब्रह्मा रमेश आर्य रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक ऋषिपाल भदाना के नेतृत्व में आयोजित समारोह में वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 98 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें 23 पूर्व सैनिक, 16 खिलाड़ी व 59 विद्यार्थी शामिल रहे। सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों को देश सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। ऋषिपाल भदाना ने युवाओं से अच्छे कर्मों और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी स्वरचित सामाजिक व देशभक्ति कविताओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। युवा मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा ने कहा कि प्रतिभाएं देश और समाज की अमूल्य धरोहर होती हैं इसलिए उनका समय-समय पर सम्मान और प्रोत्साहन आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें