फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर एंडेवर गाड़ी चालक को पिस्तौल दिखाकर 7 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीटी रोड पर गांव कुमासपुर से आगे ईको वैन सवार तीन युवकों ने एंडेवर गाड़ी चालक को पिस्तौल दिखाकर उससे सात हजार रुपये की नकदी लूट ली। इससे पहले युवकों ने चालक की गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाने के बाद शीशा तोड़ दिया और मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के गांव धनास के रहने वाले राजपति यादव ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह एंडेवर गाड़ी पर चालक है। वह बुधवार दोपहर बाद गाड़ी को दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ के लिए चला था। जब वह कुमासपुर के पास स्थित देवीलाल पार्क के पास पहुंचा तो अचानक एक ईको वैन सवार तीन युवक उसके पास से गुजरे। वह गाड़ी को लापरवाही से चला रहे थे। उसने अपनी गाड़ी को पीछे कर लिए। बाद में वह उनसे आगे निकल गया। जिस पर युवकों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। युवक ईको वैन से उतरकर उसके पास आए। उनमें से एक युवक ने हाथ में डंडा लिया हुआ था। उसने आते ही उसकी गाड़ी के आगे के शीशे में डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया। उन्होंने गाड़ी की खिड़की खोलकर उसे नीचे उतार दिया। इसी बीच एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी। दूसरे ने उसकी जेब से 7 हजार रुपये छीन लिए। बाद में तीनों वैन में सवार होकर सोनीपत की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद वह काफी घबरा गया। बाद में उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों का पता लगा रही है।
वर्जन
एंडेवर गाड़ी चालक ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। साथ ही गाड़ी का शीशा तोड़ने की शिकायत दी गई। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें