फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डीसीआरयूएसटी के प्रत्येक प्रोग्राम में मिलेगी मुरथल के विद्यार्थियों को सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के सभी प्रोग्रामों में अब मुरथल गांव के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। यह घोषणा डीसीआरयूएसटी के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने की। उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी अन्य प्रोग्राम विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जाएंगे, उनमें भी मुरथल गांव के विद्यार्थियों के लिए सीट आरक्षित की जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अनायत ने कहा कि मुरथल के ग्रामीणों द्वारा दान की गई नि:शुल्क भूमि पर डीसीआरयूएसटी, मुरथल बना हुआ है। जिसका डीसीआरयूएसटी परिवार ऋणी रहेगा। डीसीआरयूएसटी के वर्तमान समय में 42 प्रोग्राम चल रहे हैं। इनमें से बीटेक प्रोग्राम में मुरथल गांव के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित हैं। विश्वविद्यालय में चल रहे सभी प्रोग्राम में विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित की जाएगी। यही नहीं भविष्य में अन्य जो भी प्रोग्राम विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जाएंगे, उनमें भी मुरथल गांव के विद्यार्थियों के लिए सीट आरक्षित हो, इसका अनुमोदन सरकार को भेज दिया है। इससे गांव के युवाओं को काफी लाभ मिलेगा और बेहतर शिक्षा ग्रहण कर गांव व जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।
ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे मांग
गांव मुरथल के ग्रामीण गांव के बच्चों के लिए डीसीआरयूएसटी में चलाए जा रहे सभी प्रोग्रामों में सीटें आरक्षित किए जाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए वे कई बार कुलपति से मिल चुके थे। लंबे समय बाद मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन

यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली निधि बनेगी युवाओं की प्रेरणा स्रोत : कुलपति
कुलपति अनायत ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली निधि कौशिक को घर जाकर विश्वविद्यालय की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर निरंतर परिश्रम के बल पर असंभव को भी संभव किया जा सकता है। निधि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस दौरान निदेशक आईक्यूएसी, प्रो. पवन दहियक, कार्यकारी अभियंता बलबीर सिंह श्योकंद, बीपीएसएमवि, खानपुर के परीक्षा नियंत्रक डॉ. रवि भूषण उपस्थित रहे।
वर्जन
मुरथल गांव के विद्यार्थियों के लिए फिलहाल विश्वविद्यालय में बीटेक के प्रोग्रामों में सीटें रिजर्व है। विश्वविद्यालय में 42 प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। इन सभी में अब मुरथल के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी। यही नहीं भविष्य में जो भी अन्य प्रोग्राम शुरू होंगे उनमें संस्तुति कर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इससे मुरथल के युवाओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

- प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें