फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय में अब एक ही गेट से मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में अब एक गेट से ही लोगों को प्रवेश और निकासी की सुविधा मिलेगी। एसपी के आदेश पर लघु सचिवालय के दोनों सहायक गेट बंद कर दिए गए हैं। मुख्य गेट से मेटल डिटेक्टर से परीक्षण करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मास्क न लगाने और वैक्सीनेशन कराए बिना आने वालों का प्रवेश रोक दिया गया है। मुख्य गेट पर दो पुलिसकर्मियों के साथ एक उपायुक्त कार्यालय के कर्मी की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में प्रवेश करने वालों पर अब खास नजर रखी जाएगी। लुधियाना में बम विस्फोट के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी के आदेश पर लोगों का प्रवेश केवल एक ही गेट से हो रहा है। पुराने लघु सचिवालय की ओर से प्रवेश वाले गेट को बंद कर दिया गया है। वहीं मुख्य मार्ग की ओर पार्क के बराबर से प्रवेश का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। परिवहन विभाग कार्यालय के बराबर की पार्किंग की दिशा का गेट कोविड के चलते पिछले साल ही बंद कर दिया गया था। ऐसे में लघु सचिवालय के तीन गेट अब बंद रहेंगे और मुख्य गेट से ही प्रवेश हो पाएगा।
बिना मास्क वालों का प्रवेश भी बंद
एक ओर सुरक्षा के चलते जहां लोगों को जांच करने के उपरांत ही प्रवेश दिया जा रहा है, वहीं मास्क न लगाने और वैक्सीनेशन कराए बिना आने वालों का प्रवेश रोक दिया गया है। केवल मास्क पहनने वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की जांच के लिए जल्द ही दो कर्मचारी वहां पर तैनात किए जाएंगे। इसके लिए उपायुक्त के स्तर से टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर ही किए जाएंगे चालान
फिलहाल बिना मास्क वालों को चेतावनी देकर वापस किया जा रहा है। 1 जनवरी से मुख्य गेट पर विशेष टीम की तैनाती की जाएगी। टीम बिना मास्क वालों का 500 रुपये का मौके पर ही चालान किए जाएंगे। उसके साथ ही जिन लोगों को दोनों वैक्सीन नहीं लगी होंगी, उनका डाटा स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त ने मिनी सचिवालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में लोगों की भीड़ कम करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए फरियाद लेकर पीड़ित के साथ एक अन्य व्यक्ति ही अंदर जा सकेगा।
वर्जन
सुरक्षा के साथ ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए लगातार बेहतर पहल की जा रही है। इसके लिए लघु सचिवालय में मास्क लगाकर व वैक्सीन लगवाकर आने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही मेटर डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

- राहुल शर्मा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें