फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूडल्स खाने से पूरा परिवार हुआ बीमार, एक की मौत

Wed, 24 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
नूडल्स खाने से बीमार परिवार के सदस्य - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
शहर के शिव नगर क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्य नूडल्स खाने से बीमार हो गए। वहीं, परिवार के लोगों का आरोप है कि घर के मुखिया की हालत में सुधार होने के बाद पीजीआई से घर लेकर आ गए थे, लेकिन उनकी सोमवार को फिर तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर नूडल्स बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने 18 मई को एक कंपनी के नूडल्स खरीदकर खाए थे। नूडल्स खाते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो पड़ोस के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उन्हें एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया। वहां से परिवार के सदस्यों राजरति, तेजपाल, सरिता व मोहित की छुट्टी कर दी गई, जबकि परिवार के मुखिया सोमदत्त शर्मा की हालत ठीक नहीं होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां से सोमदत्त शर्मा को कुछ आराम होने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। परिवार के लोगों का कहना है कि सोमवार को घर आने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और रात को मौत हो गई। इस बारे में शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें