फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर नहीं होगी बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर्व नजदीक आने के चलते बिजली निगम की ओर से जिले में बिजली लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। सभी ट्रांसफार्मर व फीडरों पर मरम्मत करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। इन फीडरों पर खराब हो चुकी तारें, फ्यूज व अन्य उपकरणों को बदला जा रहा है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले में रोजाना बिजली की खपत करीब 80 लाख यूनिट है। दीपावली पर्व के दौरान शहरी क्षेत्र में बिजली की डिमांड बढ़ेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में एक से दो घंटे मरम्मत की जाती है। संबंधित फीडर से जुड़े कर्मचारी जहां कहीं भी फाल्ट आने की संभावना है उसे ठीक कर रहे हैं। इसके साथ ही एसडीओ भी क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। निगम का लक्ष्य है कि त्योहारी सीजन में कहीं दिक्कत परेशानी न आए। बिजली निगम द्वारा उन लाइनों का मेंटेनेंस कर रही है, जिनमें ज्यादा फॉल्ट की शिकायत रहती है या फिर वे कुछ खराब और जर्जर हैं। इसके साथ ही जिन जगहों पर लाइनों में पेड़ हैं, उन पेड़ों की छंटाई का काम तेजी से किया जा रहा है।
दीपावली वाले दिन लगेगी अतिरिक्त ड्यूटी
दीपावली की शाम सात बजे से लेकर देर रात तक के लिए बिजली कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि कहीं आपात स्थिति में फाल्ट आने पर तुरंत मौके पर पहुंचा जा सके। त्यौहार के दिन सभी लोग परिवार सहित खुशियां मनाएंगे, वहीं बिजली कर्मी अपनी ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को लेकर बिजली निगम द्वारा अभी से प्रबंध शुरू किए गए हैं। जिले में बिजली लाइनों का मरम्मत कार्य जारी है। दीपावली पव पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

-संदीप जैन, एसई बिजली निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें