कुंडली। गांव गढ़ी बाला में एक महिला ने घर में ही फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल में रखवाया।
गांव जाटी कलां निवासी माया देवी ने बताया कि उसने दो बेटियों सुनीता व पूजा की शादी 10 साल पहले गांव गढ़ी बाला में की थी। उसकी एक बेटी सुनीता के पास बच्चे हैं, लेकिन दूसरी बेटी पूजा के पास संतान नहीं थी। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इस वजह से उसकी बेटी पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे लिया और नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। वीरवार को शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।