फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेटे पर लगाया धोखाधड़ी से प्लॉट अपने नाम कराने का आरोप

Mon, 18 Dec 2023 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने अपने बेटे पर धोखाधड़ी कर उनके प्लॉट को अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दी है। महिला का आरोप है कि उनके नाम गांव में एक प्लॉट था। उन्हें नवंबर माह में पता लगा कि उनके प्लॉट को उनके बेटे ने अपने नाम करा लिया है। आरोप है कि किसी अन्य महिला को मां बनाकर प्लॉट नाम कराया गया है। पीड़ित को जब पता लगा तो उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत के साथ कुंडली थाना में भी शिकायत दी है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें