फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का नया हथकंडा : मोबाइल सिम 5-जी कराने पर छह महीने का फ्री ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मोबाइल सिम को 5-जी में बदलवाने का झांसा देकर साइबर ठग लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। जिले में करीब 10 लोगों के पास इस तरह की फोन काल आ चुकी हैं। डीजीपी के आदेश पर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है कि सिम कार्ड में बदलाव करने के झांसे में न आए। सर्विस सेंटर पर जाकर ही अपने सिम में बदलाव कराएं।
विज्ञापन

साइबर ठग सरकार की हर नई योजना पर नजर रखते हैं। लोगों को योजना के बारे में जागरूक होने से पहले ही वह ठगी का धंधा शुरू कर देते हैं। पिछले दिनों आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से संबद्ध (अटैच) करने के नाम पर लोगों को काल करके ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। आजकल लोगों के मोबाइल नंबर को 5-जी में बदलने का झांसा देकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। उनको साइबर ठग छह महीने की मोबाइल स्कीम फ्री में देने का झांसा दे रहे हैं। अभी तक जिले में इस तरह से ठगी का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन 10 से ज्यादा लोगों के पास काल आ चुकी हैं। पुलिस की ओर से लोगों को जागरूकता मैसेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें