फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में नया शेड्यूल जारी, 29 तक आवेदन, 31 तक होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले

विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
आईटीआई में पांच चरणों के बाद दो बार चली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के बाद भी सीटें रिक्त हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को दाखिले का अंतिम मौका देते हुए नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत इच्छुक विद्यार्थी आईटीआई में 29 दिसंबर तक नए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं ऑन द स्पॉट दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। इससे पहले ऑन द स्पॉट एडमिशन लेने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर निर्धारित की गई थी। आईटीआई में रिक्त सीटों की स्थिति को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया और 28 से 30 नवंबर तक चली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के बावजूद सीटें रिक्त रह गई थीं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने 6 से 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। 13 से 19 दिसंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिले किए गए। इसके बावजूद विद्यार्थियों ने दाखिले की तरफ रुझान नहीं दिखाया और सीटेें रिक्त रहीं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन व दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। निदेशालय की ओर से जारी निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसमें किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
15 से 20 प्रतिशत सीटें खाली
जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली थी। उसके बाद 26 नवंबर तक पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया व दो बार ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के बावजूद सभी आईटीआई में कई ट्रेड्स में 15 से 20 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। जिला आईटीआई में 940 सीटों पर 812 विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित हो चुका है।
विज्ञापन

प्रतिदिन तैयार की जाएगी मेरिट लिस्ट
आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित संस्थान में सुबह 9 से 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। विद्यार्थी एक से अधिक आईटीआई में भी मेरिट कार्ड जमा करवा सकते हैं, लेकिन जिस आईटीआई में वे दाखिला लेना चाहते हैं, वहां दाखिले के समय उपस्थित रहना होगा। 11 बजे के बाद आईटीआई में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें शामिल विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिला मिलेगा। रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी और जिन विद्यार्थियों का उसमें नाम होगा, उन्हें उसी दिन दाखिला दिया जाएगा।
वर्जन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विभाग ने विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 29 दिसंबर तक नए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 31 दिसंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया चलेगी। विद्यार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेना चाहता है, वहां उसे स्वयं उपस्थित रहना होगा और अपने प्रमाण पत्रों की जांच करवानी होगी।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें