फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार है शिक्षक, शिक्षा में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की जरूरत : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

विज्ञापन
डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करते राज्यपाल बंडारू दत्ता? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों से एमओयू हस्ताक्षर कर नए शोध व अनुसंधान कार्यों से विद्यार्थियों को अवगत करवाएं। यह भी सुनिश्चित करें कि शोध कार्यों का प्रयोग मानव व समाज कल्याण के लिए हो।
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मंगलवार को राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शैक्षणिक भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार हैं। आज शिक्षा में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। शिक्षा में नैतिक मूल्यों को शामिल करने से विद्यार्थी भविष्य के अच्छे नागरिक बन सकते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश का यह एकमात्र विधि विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भरता वाली सोच को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है। उन्होंने विश्वविद्यालय को नया भवन मिलने पर बधाई दी। 30 करोड़ की लागत से बना यह भवन सभी सुविधाओं से सुसज्जित है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नाम बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर होना गर्व की बात है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। अपनी मेहनत और लगन से अनुसंधान में कई विषयों में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत व लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल द्वारा दीप जलाकर एवं विश्वविद्यालय के कुलगीत से किया गया। कुलपति प्रो. विनय कपूर मेहरा ने कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय का पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर स्वागत किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. अमित कुमार, बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. समर सिंह, मुरथल विश्वविद्यालय से कुलसचिव डॉ. सुरेश, डीसी ललित सिवाच, एसपी जश्नदीप रंधावा, प्रांत प्रचारक विजय, पंचनद शोध संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अरुण मेहरा, डॉ. पूर्णमल गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से मिलेगा लाभ
राज्यपाल ने कहा कि यह युवाओं का देश है और दुनिया के हर कोने में युवाओं की जरूरत है। भारत का पढ़ा-लिखा युवा भविष्य में विश्व के लिए जरूरत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की है, वह भविष्य में बहुत अच्छा परिणाम देगी। हमारा दायित्व है कि इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्हें पूर्ण विश्वास है डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय इसमें अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के नारे स्किल इंडिया को बढ़ावा देने की बात कही।
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं
राज्यपाल ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में आया, लेकिन भारत ने कोरोना का बेहतर तरीके से मुकाबला किया, जिससे समय रहते कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सका। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वह कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य करवाएं। अगर वह सुरक्षित होंगे तो देश सुरक्षित होगा।
डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली से लाई गई मिट्टी में किया पौधरोपण
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. विनय कपूर मेहरा ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी लागू करने में कोई कसर नहीं छोडे़गा। विश्वविद्यालय ने आंबेडकर विश्वविद्यालय महू के साथ अनुबंध किया है, जिससे दोनों विश्वविद्यालय के शिक्षार्थी एवं शोधार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली महु से लाई गई मिट्टी में पौधरोपण किया, जिससे प्रेरणादायी संदेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष में 5 संस्थाओं के साथ एमओयू किया है। भविष्य में हम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय एवं संस्थाओं के साथ और एमओयू करेंगे, जिससे विश्वविद्यालय विधि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें