फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बोले नवीन जयहिंद: पहरावर की जमीन पर पहले भगवान परशुराम मंदिर बनेगा, फिर शिक्षा का मंदिर

Thu, 11 May 2023 03:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

नवीन जयहिंद ने पहलवानों के सवाल पर कहा कि वह पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जंतर मंतर पर जा चुके हैं और उनसे मिल भी चुके हैं। उनका यही कहना है कि सांसद व खिलाड़ियों दोनों के नार्को टेस्ट होने चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
सोनीपत में नवीन जयहिंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में नवीन जयहिंद ने कहा कि पहरावर की जमीन पर ही 21 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दो हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करवाई जाएगी। कार्यक्रम के लिए 36 बिरादरी के लोग आमंत्रित हैं। सभी साथी 1-1 ईंट लेकर 21 मई को पहरावर पहुंचे, क्योंकि वहां पहले भगवान परशुराम मंदिर बनेगा, फिर शिक्षा का मंदिर। जमीन वापसी का श्रेय सिर्फ और सिर्फ उन फरसाधारियों, मुंडनधारियों व 36 बिरादरी के भाईचारे को है, जो पिछले वर्ष पहरावर फरसे लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन


नवीन जयहिंद बोले - सांसद व खिलाड़ी दोनों का होना चाहिए नार्को टेस्ट
नवीन जयहिंद वीरवार को रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। नवीन जयहिंद ने कहा कि 104 वर्षीय दादा दुलीचंद के साथ जिन्होंने मुंडन करवा रखा है, वह कार्यक्रम में मुख्यतिथि होंगे, अन्य सभी विशिष्ट अतिथि रहेंगे। नवीन जयहिंद ने पहलवानों के सवाल पर कहा कि वह पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जंतर मंतर पर जा चुके हैं और उनसे मिल भी चुके हैं। उनका यही कहना है कि सांसद व खिलाड़ियों दोनों के नार्को टेस्ट होने चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। जयहिंद ने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से अपील की है कि वह पहलवानों की समस्या का जल्द समाधान करवाएं, क्योंकि मामले में दूसरी महिला खिलाड़ियों पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें