फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए मुस्कान और रीमा का चयन

Fri, 19 Sep 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह के साथ राष्ट्रीय स्त - फोटो : विद्युत विभाग
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए जीवीएम कन्या महाविद्यालय की मुस्कान व रीमा का चयन किया गया है। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने भरोसा जताया कि ये छात्राएं आगामी चरणों में सफलता अर्जित कर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में कदमताल करेंगी।
विज्ञापन

एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी ने बताया कि प्री-आरडी कैंप के तहत इकाई स्तर पर महाविद्यालय की पांच छात्राओं का चयन किया गया था। इनमें मुस्कान, रीमा, कोमल, लेखा, निहारिका शामिल रहीं।
रोहतक के एमडीयू ने राष्ट्रीय सेवा योजना का विश्वविद्यालय स्तरीय प्री-आरडी परीक्षण शिविर लगाया जिसमें 21 महाविद्यालयों के 83 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर में मुस्कान व रीमा को राज्यस्तरीय शिविर के लिए चुना गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में लौटने पर डॉ. मंजुला स्पाह, प्राध्यापिका डाॅ. मनीता, मोनिका रश्मि ने छात्राओं का स्वागत कर राज्यस्तर पर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में अंजलि द्वितीय
ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की अंजलि कौशिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर पानीपत के आईबी (पीजी) काॅलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित की गई थी। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि प्राध्यापिका कुसुम, पल्लवी अरोड़ा के सहयोग से अंजलि ने प्रश्नोत्तरी की तैयारी कर सफल प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें