फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Fri, 19 Sep 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के गांव रोहणा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद रवींद्र की माता मूर्ति देवी को
विज्ञापन
खरखौदा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वीरवार को गांव रोहणा में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहीद के परिवार से शहीद रवींद्र की माता मूर्ति देवी, शहीद यशपाल की माता शांति देवी, शहीद पवनजीत की पत्नी सुशीला देवी और शहीद सुरेंद्र की पत्नी निर्मला देवी को सम्मानित किया गया। शहीदों की स्मृति में पौध रोपण किया गया और प्रत्येक पौधे पर संबंधित बलिदानी का नाम अंकित किया गया। सरपंच सुमित्रा देवी, प्राचार्य गोविंद, विनोद, सोनिया, बिजेंद्र, सतप्रकाश, सतपाल, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से सूबेदार मेजर राजेश, कल्याण अधिकारी सिकंदर प्रकाश और सन्नी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें