फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा, फिर छत से फेंक दिया, 15 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 07 Feb 2021 01:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

सोनीपत की अशोक विहार कॉलोनी में ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता को पीटने के बाद छत से नीचे फेंक दिया। विवाहिता की 15 दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैथल के माता गेट गली नंबर-1 निवासी रोशन लाल ने सिटी थाना की गोहाना रोड चौकी पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंजली (32) की शादी वर्ष 2008 में अशोक विहार सोनीपत निवासी विवेक के साथ की थी। रोशन लाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही उससे ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे।

वह उसे तलाक देने की धमकी देते रहते थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। उसकी बेटी ने एक बेटे व बेटी को जन्म दिया था। उसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। 21 जनवरी को अंजली के साथ उसके पति विवेक, ससुर जगदीश, सास, देवर विकास, देवरानी किरण, अरविंद व रिंकू ने मारपीट की थी। बाद में उन्होंने उसे छत से फेंक दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसके बाद से उसकी बेटी का उपचार दिल्ली के आरआर अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस टीम अस्पताल में गई थी, लेकिन अंजली की हालत नाजुक होने के चलते उसके भाई मुकेश ने कहा था कि वह अपनी बहन का उपचार करा रहे हैं। उपचार के बाद बयान दर्ज करा देंगे। अस्पताल में उपचाराधीन अंजली की शुक्रवार को मौत हो गई।

मामले की सूचना के बाद शनिवार को पुलिस टीम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पहुंची और अंजली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अंजली के पिता के बयान पर पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
अंजली की विवेक से शादी के बाद उसे दो बच्चे हुए हैं। जिसमें करीब 12 साल का बेटा व 10 साल की बेटी शामिल है। मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया और उसके पिता व अन्य परिजनों पर मां की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है।

विवाहिता की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर बेटी से मारपीट करने व छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - रामकुमार, चौकी प्रभारी, गोहाना रोड चौकी सोनीपत।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें