फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जत के नाम पर हत्या : पिता को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव में इज्जत के नाम पर बेटी की हत्या करने के आरोपी पिता को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से मामले को लेकर गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के सुरक्षा एजेंट संदीप कुमार ने बुधवार को सदर थाना पुलिस को बताया कि क्षेत्र के गांव में उसे पता लगा कि व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी की हत्या कर दी है। उन्होंने सदर थाना पुलिस को अवगत कराया था। परिजनों ने पहले सीढ़ियों से गिरकर मौत होने की बात कही थी। लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस को शक होने पर बुधवार दोपहर को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने का पता लगा था। पुलिस ने किशोरी के पिता पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पिता ने चरित्र पर संदेह के चलते बेटी की हत्या की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। उसको जांच में लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। पुलिस मामले में उस लड़कों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी, किशोरी जिसके संपर्क में थी। साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन दिन से बेटी की हत्या करने की फिराक में था। मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। उसने बताया कि बेटी अक्सर उसका फोन लेकर मैसेज करती रहती थी। जिसके चलते उसका शक बढ़ गया।
विज्ञापन

रिमांड पर लेकर हत्यारोपी पिता से पूछताछ की जा रही है। हम जांच कर रहे हैं कि उसके साथ साजिश या वारदात में कोई अन्य तो शामिल नहीं था। साक्ष्य मिलने पर अन्य को आरोपी बनाया जाएगा। आईपीएस दीप्ति गर्ग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें