फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई विश्वविद्यालय ने एमजीवी वाराणसी को 48-15 के बड़े अंतर से दी मात

विज्ञापन
अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता में जीत के लिए प्रयास करती खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता में मुंबई विश्वविद्यालय की टीम ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीवी) वाराणसी की टीम को एकतरफा मुकाबले में 48-15 के बड़े अंतर से हराया। जबकि एसआरएम चेन्नई की टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम को 56-24 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को पांच मुकाबले खेले गए। जिसमें सभी टीमों ने जीत के लिए विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में चार क्षेत्रों की टॉप बास्केटबाल की 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता दो मार्च तक चलेगी। आयोजक विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है। सभी खिलाड़ी जीत के लिए विपक्षी टीमों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। इस दौरान बास्केटबाल की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कोच जगत नेहरा, प्रो. सुरेंद्र सिंह दहिया, प्रो. पवन दहिया, प्रो. सुखदीप सिंह, प्रो. सुमन सांगवान, पंजाब विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. राकेश मलिक, अमन शर्मा मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
पहला मुकाबला : मुंबई विश्वविद्यालय व एमजीवी वाराणसी के बीच खेला गया। मध्य समय तक मुंबई की टीम ने वाराणसी की टीम पर 36-7 से बढ़त बना ली थी। अंत में मुंबई विश्वविद्यालय की टीम ने एमजीवी वाराणसी की टीम को 48-15 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व रवि शंकर विश्वविद्यालय रायपुर के बीच खेल गया। मध्य समय तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने रायपुर पर 36-10 से बढ़त बना ली थी। अंत में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने रवि शंकर विश्वविद्यालय रायपुर को 66-31 से पराजित कर दिया। कुरुक्षेत्र की तरफ से प्रीति ने सर्वाधिक 19 प्वाइंट बनाए, जबकि रायपुर की तरफ से सर्वाधिक 11 प्वाइंट इशिता ने बनाए।
तीसरा मुकाबला : एलएनआईपीएफ ग्वालियर व हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के बीच खेला गया। मध्य समय तक ग्वालियर की टीम से हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम 31- 33 से आगे थी। उसके बाद एलएनआईपीएफ, ग्वालियर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग पर 72-50 से बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। दुर्ग की तरफ से प्रिया वर्मा सर्वाधिक 21 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही। मानसी श्रीवास्तव 35 प्वाइंट बनाकर ग्वालियर की तरफ से टॉप स्कोरर रही।
चौथा मुकाबला : एसआरएम चेन्नई व पंजाब विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। मध्य समय तक चेन्नई की टीम ने चंडीगढ़ पर 39-14 से बढ़त बना ली थी। अंत में एसआरएम विश्वविद्यालय, चेन्नई की टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय की टीम पर 56-24 से जीत दर्ज की।
पांचवां मुकाबला : जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु व राजस्थान विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। मध्य समय तक बेंगलुरु की टीम ने राजस्थान पर 38-24 से बढ़त बना ली थी। अंत में मैच जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु की टीम ने राजस्थान विश्वविद्यालय पर 67-50 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें