फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान ढाबा पर आइसक्रीम शॉप से युवक का मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड मुरथल स्थित पहलवान ढाबे की आइसक्रीम शॉप से दो युवक मोबाइल चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज से दोनों युवकों की पहचान हो गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के बस्ती के गांव सरैया निवासी अरविंद कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि पहलवान ढाबा पर स्थित आइसक्रीम शॉप पर काम करता है। ढाबे पर 26 सितंबर की रात को ग्राहकों की भीड़ लगी थी। आइसक्रीम स्टोर पर भी काफी ग्राहक थे। वह ग्राहकों को सामान दे रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल काउंटर पर रखा था। ग्राहक कम होने पर उसने देखा तो मोबाइल वहां पर नहीं मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मुरथल थाना पुलिस ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक तो उसमें दो युवक मोबाइल चोरी करते हुए दिख रहे हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान सोनीपत की शिव कॉलोनी फारुख और ईदगाह कॉलोनी निवासी सुहेल के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें