कुंडली बॉर्डर पर मशाल जुलूस निकालते मजदूर अधिकार संगठन के सदस्य।
- फोटो : Sonipat
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की तरफ से शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर केएमपी एक्सप्रेस व से कुंडली बॉर्डर तक बाइक रैली निकाली गई। वहीं रास्ते में किसानों व युवाओं ने भगत सिंह की फोटो पर माल्यार्पण किया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेता मास्टर ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि शोषण हीन समाज का निर्माण हो, यह शहीद-ए-आजम का सपना अधूरा है। युवाओं को सभी समस्याओं की जननी पूंजीवादी व्यवस्था को उखाड़ कर समाजवाद कायम करना होगा। वहीं मजदूर अधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा निफ्टम चौक से कुंडली बॉर्डर तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान महेंद्र सिंह, प्रकाश देवी, मास्टर बलबीर सिंह, शैलेश, साहिल, मजदूर अधिकार संगठन की तरफ से अमन, गीता, सुरेंद्र, काजल, सोनू यादव, दिनेश, संदीप, मनोज, अंकित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।