फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवा एक्सप्रेस में युवक के बैग से मोबाइल चोरी, पेटीएम से 521 रुपये ट्रांसफर किए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मालवा एक्सप्रेस में पानीपत से सवार होकर सोनीपत आए युवक के बैग से चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिया। इतना ही नहीं उसने दो मोबाइल नंबर पर उसके मोबाइल में पेटीएम से 521 रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित को सोनीपत आने के बाद चोरी का पता लगा। जिस पर उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी है। अब राजकीय रेलवे पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के आठ मरला के रहने वाले विनीत कुमार ने राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह 18 जून को पानीपत गया था। वहां से वह मालवा एक्सप्रेस में सवार होकर सोनीपत पहुंचा था। सोनीपत स्टेशन पर आने के बाद जब उसने अपने बैग से मोबाइल निकालने लगा तो यह नहीं मिला। तब उसे पता लगा कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। बाद में उसे पता लगा कि उसके उसके मोबाइल में पेटीएम से 521 रुपये एक मोबाइल में ट्रांसफर किए गए हैं। साथ ही एक अन्य मोबाइल नंबर पर एक रुपया ट्रांसफर किया गया। उसने मामले को लेकर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने विनीत को बुलाने के बाद लिखित में शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें