सोनीपत। गांव कुमासपुर में रविवार को विधायक कृष्णा गहलावत ने पिछड़ा वर्ग (बीसी) चौपाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गांव में पहुंचने पर लोगों ने विधायक का अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीसी समाज के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। उन्होंने 14 नवंबर को राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में आयोजित बलिदानी शहीद दादा कुशल सिंह दहिया जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान सरपंच सतेंद्र, अनिल आंतिल, जेपी रेवली, संजय, सतपाल ठेकेदार, प्रदीप, विष्णु, कृष्ण, ओमप्रकाश, राजू शर्मा, विशाल, जयभगवान, जयकिशन भी मौजूद रहे।