फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्ज नहीं चुका पाने पर बेटी से दुर्व्यवहार, मंत्री के सामने रोई मां

Sat, 22 Apr 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में फरियाद रखते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। पति के कर्ज लेने के विवाद में उनकी बेटी को तंग किया जा रहा है। शहर के दो लोग जानबूझकर उनको परेशान कर रहे हैं। जटवाड़ा क्षेत्र की एक महिला शुक्रवार को लघु सचिवालय में हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी फरियाद लेकर पहुंची। जिस पर सुनवाई करते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पुलिस को मामले की दोबारा जांच करने के आदेश दिए। साथ ही पीड़ित महिला को पूर्ण न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बैठक में 15 पंजीकृत शिकायतों में से 11 का मौके पर समाधान किया गया।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ऋषि कॉलोनी की कुसुम बंसल के मृतक पति के कर्ज के मामले की सुनवाई की। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी को निर्देश दिए कि वह मामले की सुनवाई करते हुए महिला की मदद का प्रयास करें। लाल दरवाजा निवासी नरेश शर्मा की शिकायत सुनते हुए परिवहन मंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सिविल सर्जन, एसएचओ, समिति सदस्य की कमेटी का गठन किया। शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि होली पर्व पर हुए मामूली विवाद के चलते उनके खिलाफ गलत ढंग से मेडिकल रिपोर्ट तैयार करके धारा 307 के तहत शिकायत दर्ज करवाई गई है। परिवहन मंत्री ने कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट आने तक मामले में गिरफ्तारी न करने के निर्देश जारी किए।
इन शिकायतों पर भी हुई सुनवाई
जवाहर नगर की सुषमा की शिकायत थी कि वह पशु प्रेमी हैं और कुत्तों का संरक्षण करती हैं, किंतु उन्हें उनके वार्ड के पार्षद व अन्य निवासी परेशान करते हैं। उन्होंने क्षेत्र में अवैध कब्जे हटवाने के लिए आवाज उठाई है। परिवहन मंत्री ने निगमायुक्त विश्राम मीणा को निर्देश दिए कि आवारा कुत्तों की नसबंदी करवाई जाए। उन्होंने अवैध कब्जे हटवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव जाहरी की निर्मला ने शिकायत दी कि उनके साथ कमल नामक व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। कमल को 65 हजार रुपये दिए थे, जिसमें से उन्हें 25 हजार रुपये तो लौटा दिए, शेष रकम नहीं लौटा रहा। परिवहन मंत्री ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए। साथ ही महिला के पैसे वापस दिलवाए अन्यथा वह स्वयं उनके शेष पैसे देने की व्यवस्था करेंगे।
राई निवासी सुशील कुमार ने शिकायत दी थी कि उनके घर 1977 से बने हुए है, लेकिन एक व्यक्ति नाजायज तौर पर उनके खिलाफ शिकायतें कर रहा है, जबकि वह खुद अवैध कब्जा किए हुए है। परिवहन मंत्री ने अवैध कब्जा करने की स्थिति में कार्रवाई के निर्देश दिए।
बहालगढ़ निवासी राजीव खन्ना की शिकायत पर परिवहन मंत्री ने शिकायतकर्ता की जमीन पर भरे दूषित पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
गांव कैलाना के ग्रामीण अशोक नंबरदार, सतीश व मुकेश कुमार ने गांव से शराब ठेका उठवाने की मांग की। परिवहन मंत्री ने उनकी इस मांग को स्वीकारते हुए निर्देश कि अगली बार गांव से ठेका हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें