फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बुराड़ी निवासी नाबालिग ने गन्नौर गांव के युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने दिल्ली के बुराड़ी थाना में शिकायत दी, जिस पर दिल्ली बुराड़ी पुलिस ने जीरो एफआईआर कर बड़ी थाना में भेज दी। थाना बड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

17 वर्षीय लड़की का आरोप है कि गन्नौर क्षेत्र निवासी सोमबीर उसे 8 जुलाई 2018 में गन्नौर जीटी रोड स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी सोमबीर उसे शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थान पर ले गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। थाना बड़ी पुलिस ने आरोपी सोमबीर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें