फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर लगाई प्रदर्शनी, मंत्री अरविंद शर्मा ने काटा फीता

Thu, 12 Jun 2025 04:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का फीता काटा। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा और अखंडता को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
प्रदर्शनी का मंत्री अरविंद शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा गुरुवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केंद्र में तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने फीता काटकर किया।

विज्ञापन


विकसित भारत की दिशा में प्रगति

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शनी विकसित भारत की दिशा में देश की निरंतर प्रगति को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से नागरिकों को न केवल सुविधाएं प्राप्त हुई हैं, बल्कि वे आत्मनिर्भर और सशक्त भी बने हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक पहचान

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा और अखंडता को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी, ताकि लोग केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत होकर उनका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर सोनीपत विधायक निखिल मदान, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, भाजपा जिला प्रभारी सतीश नांदल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, एसडीएम सुभाष चंद्र और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: पूर्व MLA 72 करोड़ के घोटाले में फंसे: समाजसेवी बनकर बनाई थी पहचान; विवादों से रहा नाता, यौन शोषण के लगे आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें