फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नाम-पता बताकर शादी की, ऐंठ लिए 80 हजार रुपये

विज्ञापन
शादी के नाम पर नकदी ऐंठने की जानकारी देता युवक और उसके परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव खेवड़ा के युवक संग फर्जी नाम-पता बताकर शादी करने व 80 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुल्हन व उसकी फर्जी बुआ को गिरफ्तार कर लिया है। बुआ को एक दिन रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को पता लगा कि इस तरह की ठगी किसी अन्य के साथ तो नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा निवासी नवीन कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 31 साल है। उसकी शादी नहीं हो रही थी। उन्होंने बीधल के रहने वाले रामकुमार से शादी कराने की बात कही। रामकुमार ने मिर्जापुर खेड़ी के रहने वाले सत्यवान के साथ मिलकर उनको शादी कराने का झांसा दिया। उन्होंने शादी कराने के नाम पर 80 हजार रुपये लिए और 28 फरवरी को न्यायालय में कैथल की रहने वाली करिश्मा नाम की एक लड़की से शादी करा दी। इस दौरान करिश्मा की बुआ सुनीता व ज्योति भी कोर्ट में आए। वह करिश्मा को साथ लेकर अपने घर खेवड़ा चले गए।
शादी के तीन दिन बाद ही 3 मार्च को करिश्मा की कथित बुआ ज्योति उनके घर पर आई। इस तरह उसके आने पर परिवार के लोगों को शक हुआ। पूछताछ करने पर ज्योति ने बताया कि करिश्मा की तबीयत ठीक नहीं लग रही है। वह इसलिए आ गई है। दोपहर में उसने करिश्मा को कुछ दिन के लिए साथ लेकर जाने की बात कही। इस दौरान उनको ज्योति के पास एक आधार कार्ड मिला। जिस पर फोटो तो ज्योति का था, जबकि नाम सपना लिखा था। शक होने पर उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उनके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। वह न तो बुआ-भतीजी हैं और न ही कैथल की रहने वाली हैं। उन्होंने फर्जी नाम-पता बताकर झूठी शादी रचकर धोखाधड़ी की है और अब जेवरात-नकदी हड़पकर भागने की फिराक में थीं। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। बाद में दोनों महिला निकल गईं। पुलिस ने उन्हें बहालगढ़ चौक से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता लगा कि फर्जी बुआ का नाम सपना है। करिश्मा उसकी रिश्तेदार नहीं है। करिश्मा की पहचान एक अन्य रिश्तेदार के माध्यम से उससे हुई थी।
विज्ञापन

कोई पता है ना ठिकाना:
शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा की सूचना पर पहुंची पुलिस को करिश्मा और ज्योति उर्फ सपना के पास से दो आधार कार्ड मिले हैं। उनमें अलग-अलग नाम-पते लिखे हैं। अब पुलिस उनकी वास्तविक पते की जानकारी करने का प्रयास कर रही है। वहीं इस गैंग में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
फर्जी नाम-पते से बनवा लिया शपथ पत्र
जिस शपथ पत्र को शादी का आधार बनाया गया है उसकी दुल्हन व उसकी फर्जी बुआ का फर्जी नाम-पता है। उसे नोटरी से सत्यापित कराया गया है। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।
आरोपी करिश्मा को जेल भेज दिया गया है। उसकी कथित बुआ को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है कि इस तरह की अन्य शादियां तो नहीं कराई हैं। इंस्पेक्टर ऋषिकांत सिंह, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें