फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर से सोल्डर स्टिक से भरी महिंद्रा पिकअप गाड़ी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली स्थित ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर से सोल्डर स्टिक से भरी गाड़ी चोरी हो गई। ट्रांसपोर्टर के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीपीएस के अनुसार गाड़ी पहले दिल्ली की ओर गई और बाद में वह वापस कुंडली आई। उसके बाद गाड़ी का जीपीएस बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले केके मिश्रा फिलहाल दिल्ली के रोहिणी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह जीएसएम लॉजिस्टिक के नाम से चोपड़ा पेट्रोल पंप के पास कुंडली में ट्रांसपोर्ट कार्यालय चलाते हैं। उसके पास अपनी महिंद्रा पिकअप गाड़ी भी है। उन्होंने 31 अगस्त को चेतना इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से सोल्डर स्टिक के 350 पेटी लोड करके गाड़ी को कार्यालय के बाहर खड़ी किया था। सामान को हिमाचल के सोलन में भेजा जाना था। वह 1 सितंबर को कार्यालय में पहुंचे तो गाड़ी गायब मिली। अपने स्तर पर गाड़ी की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। जीपीएस में गाड़ी पहले दिल्ली की तरफ गई थी। बाद में मुरथल की तरफ आई। उसके बाद जीपीएस बंद कर दिया गया। तड़के चार बजे गाड़ी भिगान टोल पर लगे सीसीटीवी में वहां से पार होती हुई दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें