फोटो 20- सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड स्थित मेटल हैल्थ क्लब में आयोजित ट्रायल के दौरान जीत के लिए जो
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित मेटल हैल्थ क्लब में उत्तर क्षेत्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए पुरुष पावर लिफ्टरों की ट्रायल आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से करीब 200 पावर लिफ्टर ट्रायल में प्रतिभागिता की। ट्रायल में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में मुकाबले आयोजित कराए गए।
प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के उप प्रधान व जिला सचिव नीरज आंतिल ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से उत्तर क्षेत्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की पुरुष वर्गों टीम चयनित की जाएगी। उत्तर क्षेत्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 7 से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें आठ राज्यों की टीमें प्रतिभागिता करेंगी। जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सरदाना ने बताया कि ट्रायल से पावर लिफ्टरों को चयनित किया जाएगा।