फोटो 11- सोनीपत के गोहाना स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम
गोहाना। खंदराई मोड़ स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित अखिल भारतीय ओपन पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आर्मी नूड की टीम ओवरऑल विजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के करीब 70 मुक्केबाजों ने प्रतिभागिता की थी। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के मुक्केबाजों के मुकाबले कराए गए थे। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी की टीम रही।
मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षक नवीन नेहरा ने शिरकत की। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि नवीन ढांडा, अमित दहिया, राहुल मलिक व विजेंद्र फौजी ने शिरकत की। आयोजक प्रशिक्षक एवं जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव नवीन हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल के मुकाबले कराए गए। इसमें मुक्केबाजों ने अपने पंच का दम दिखाते हुए अपने जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभागिता की थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 32 अंकों के साथ आर्मी नूड की टीम ओवरऑल विजेता रही। वहीं, जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी की टीम 19 अंक के साथ दूसरे व रोहतक की टीम 13 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब रोहतक के शुभम ने हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेता मुक्केबाजों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रधान अनिल मोर, अकादमी संस्थापक जितेंद्र हुड्डा, प्रशिक्षक विकास मलिक, राकेश सैनी, गोविंद, कुलदीप खासा, जितेंद्र, संजीव कुमार व मंजीत सहरावत मौजूद रहे।
यह रहे फाइनल के परिणाम
50 किलो भार वर्ग में ध्रुव ने अभियान को हराया। 55 किलो भार वर्ग में आर्यन ने मोहित, 60 किलो में शुभम रोहतक ने ध्रुव, 65 किलो में राहुल ने मुकेश कुमार को हराया। 70 किलो में प्रियांशु ने सक्षम, 75 किलो में उदय सिंह ने मनोज कुमार, 80 किलो में रितिक ने लोकेश को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 85 किलो भार वर्ग में हरपाल ने प्रियांशु को व 90 किलो भार वर्ग में अमित ने वंश को हराकर स्वर्ण पदक जीता।