फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan : संयुक्त मोर्चा की बैठक आज, आंदोलन की अगली रणनीति बनाएंगे नेता

Wed, 10 Feb 2021 09:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

  • कुंडली बॉर्डर पर बुलाई गई हैं किसान मोर्चा की बैठक, सभी संगठनों के नेता शामिल होंगे 
  •  सरकार से बातचीत का रास्ता खोलने के लिए आंदोलन तेज करने को बनाई जाएगी रणनीति
विज्ञापन
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार व किसान नेताओं के बीच पिछले कई दिनों से चल रही बयानबाजी के बीच अब संयुक्त किसान मोर्चा बुधवार को बैठक करके आंदोलन की अगली रणनीति तय करेगा। किसान मोर्चा की इस बैठक में सभी संगठनों के नेता शामिल होंगे। इसमें सरकार से बातचीत का रास्ता खोलने के लिए आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में जिस तरह के फैसले लिए जाएंगे, उनको अन्य किसानों को बताया जाएगा और उसके आधार पर आगे आंदोलन चलेगा। मोर्चा की इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन


कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर किसान पिछले 76 दिनों से कुंडली समेत दिल्ली के अन्य बॉर्डर पर बैठे हैं। सरकार के साथ 11 दौर की बातचीत के बावजूद भी कोई हल नहीं निकला है। अब 18 दिन से बातचीत का रास्ता बंद है। जिससे किसानों ने चक्का जाम भी किया था। जिसके बाद किसानों को पूरी उम्मीद थी कि सरकार की ओर से वार्ता का प्रस्ताव आएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

इस तरह से सरकार पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को बैठक बुलाई है। किसान मोर्चा की यह बैठक भी काफी दिन बाद होगी और इसमें किसान नेता अभी तक की आंदोलन की स्थिति के साथ ही अगली रणनीति को लेकर बातचीत करेंगे। आंदोलन की अगली रणनीति बनाकर किसानों को बताई जाएगी। 
विज्ञापन




संयुक्त मोर्चा के डॉ. दर्शनपाल ने बताया कि काफी समय से बैठक नहीं हुई थी। इसलिए बुधवार को बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में आंदोलन के अगले चरण के बारे में चर्चा कर घोषणा की जाएगी। अब तक के सरकार के रुख से उन्हें नहीं लगता है कि सरकार किसान के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत से हल होगा और बेहतर होगा कि सरकार बातचीत का रास्ता दोबारा शुरू करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें