फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: तीन साथियों से लिफ्ट लेकर किया अपहरण; गाजियाबाद में बंधक बना लूटपाट, महिला व दो युवकों ने ली थी लिफ्ट

Fri, 22 Dec 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

शिशुपाल ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह 18 दिसंबर को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर अपने साथी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रठोल निवासी हरिओम तथा कैथल के गांव माजरा निवासी कूटा सिंह के साथ मथुरा जा रहे थे। जब वह रात को केजीपी जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो वहां एक महिला व दो युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन
थाना राई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल जीरो प्वाइंट से स्कॉर्पियो गाड़ी सवार तीन दोस्तों से लिफ्ट लेकर महिला व दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें काबू कर लिया। आरोपी उनका अपहरण कर गाजियाबाद में ले गए और बंधक बनाकर उनके डेबिट कार्ड से रुपये निकाल लिये। साथ ही दबाव बनाकर परिजनों से भी खाते में रुपये डलवाकर निकलवा लिये। बदमाशों ने उनसे 9.70 लाख रुपये व सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। पुलिस ने पीडि़त के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


करनाल के घरौंडा के वार्ड-11 निवासी शिशुपाल ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह 18 दिसंबर को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर अपने साथी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रठोल निवासी हरिओम तथा कैथल के गांव माजरा निवासी कूटा सिंह के साथ मथुरा जा रहे थे। जब वह रात को केजीपी जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो वहां एक महिला व दो युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। जिस पर उन्होंने तीनों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

जब वह केजीपी टोल से आगे पहुंचे तो पीछे बैठे युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने तीनों दोस्तों को काबू कर लिया। वह उनका अपहरण कर गाजियाबाद में सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया। उन्होंने उनकी सोने की चेन व तीन अंगूठी लूट ली। बाद में उन्होंने पिस्तौल दिखाकर रुपये की मांग की। उन्होंने उनके डेबिट कार्ड लेकर 20 व 50 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


हमला कर उन्होंने घर फोन कर खाते में रुपये डालने का दबाव बनाया। उन्होंने परिजनों से नौ लाख रुपये डलवा लिए। उन्हें भी बदमाशों ने निकलवा लिया। बाद में 20 दिसंबर की रात को उन्हें सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। जिस पर वह गाड़ी लेकर अपने घर पहुंचे। उसके बाद राई थाना में आकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने लूट, दबाव बनाकर रुपये मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें