फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर छात्र पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सिटी थाना क्षेत्र स्थित स्कूल के बाहर गांव कामी के छात्र से उनके स्कूल के छात्र व साथियों ने मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। छात्र स्कूल टीम में कबड्डी का खिलाड़ी है और आरोपी छात्र भी कबड्डी खेलता है। उनकी खेल के दौरान कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कामी निवासी रोहित ने गोहाना रोड चौकी पुलिस को बताया कि वह 11वीं कक्षा का छात्र है। वह कबड्डी खिलाड़ी है। उसका खेल के मैदान में 30 अगस्त को स्कूल के छात्र एक साथी खिलाड़ी से विवाद हो गया था। उस समय अन्य विद्यार्थियों ने विवाद शांत करा दिया। उसके बाद साथी खिलाड़ी ने उसे धमकी दी थी। मंगलवार को स्कूल के बाहर साथी खिलाड़ी ने अपने पांच दोस्तों को बुलाकर उस पर हमला करा दिया। उसे बेल्ट व डंडों से पीटा गया। लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें