राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी-यूजी) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल नीट में सोनीपत के होनहारों ने अपना जलवा दिखाते हुए बेहतर अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। नीट उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन ने शुभकामनाएं दीं।
ब्राइट स्कॉलर के अक्षय ने पाए 685 अंक
ब्राइट स्कॉलर स्कूल के विद्यार्थी अक्षय कुमार ने नीट में ऑल इंडिया 620 रैंक हासिल की है। नीट का परिणाम 2 नवंबर को घोषित किया गया। इस बार परिणाम विद्यार्थियों की ई मेल पर भेजा गया। अक्षय कुमार ने 720 में से 685 अंक प्राप्त किए। अक्षय ने ऑल इंडिया रैंक 620 हासिल कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया। प्राचार्य किरण दलाल ने अक्षय को बधाई दी।
ऋषिकुल विद्यापीठ की पायल ने 625 अंकों के साथ पास किया नीट
ऋषिकुल विद्यापीठ की छात्रा पायल ने नीट-यूजी में 625 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। पायल ने ऑल इंडिया रैंक 9804 और वर्ग रैंक 4574 प्राप्त की। विद्यालय के चेयरमैन एसके शर्मा व निदेशक धीरज शर्मा ने पायल, उसकी माता सीमा व पिता जयपाल को भी बधाई दी। एचआर प्रबंधक अर्चना शर्मा व प्राचार्य वंदना वत्स ने पायल को भविष्य में भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
लिटल एंजल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने पास किया नीट
एनईईटी में लिटल एंजल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया। लक्ष्य कश्यप ने 676, आर्यन शर्मा ने 640, आकर्षक ने 593, आर्यन ने 550, सुरलीन कौर ने 513, जागृति ने 498, खुशी ने 492 व तनीषा ने 302 व कई अन्य विद्यार्थियों ने बेहतर अंकों के साथ नीट पास किया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग, प्राचार्य आशा गोयल ने सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
--
शिवा शिक्षा सदन की आरजू ने नीट में पाई सफलता
शिवा शिक्षा सदन की 12वीं कक्षा की छात्रा आरजू ने ऑल इंडिया नीट में क्वालिफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आरजू पुत्री बलवान सिंह ने 603 अंकों के साथ 98.85 परसैनटाइल हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। स्कूल प्राचार्य अल्का विज ने आरजू, अध्यापकों व अभिभावकों के योगदान की सराहना की।
--
यूनीक पब्लिक स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने पास किया नीट
गन्नौर। पुगथला गांव स्थित यूनीक पब्लिक स्कूल के 9 विद्यार्थियों द्वारा नीट पास करने पर स्कूल में खुशी का माहौल है। प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि छात्रा छवि ने 646, नैंसी ने 612, तुषार ने 562 प्राप्त किए। स्कूल निदेशक अजय कुमार, उप प्राचार्य संजय कुमार, उर्मिला, पीआरओ सुल्तान सिंह, सुदेश, मदनलाल, अनिल आर्य ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
नीट पास करने वाले यूनिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी व स्कूल स्टाफ खुशी का इजहार करते हुए। संवाद- फोटो : Sonipat
ब्राइट स्कॉलर स्कूल के अक्षय कुमार प्राचार्य किरण दलाल व अन्य के साथ। संवाद- फोटो : Sonipat