फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली तक कुंडली बॉर्डर नहीं खोला तो राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के सदस्य करेंगे बड़ा प्रदर्शन

विज्ञापन
कुंडली में बैठक के बाद उपस्थित राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच की ओर से मंगलवार को मासिक बैठक की गई। गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर खुलने के बाद कुंडली बॉर्डर को खुलने की परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया गया। इसमें मंच के अध्यक्ष हेमंत नांदल ने कहा कि 11 माह से बंद पड़े तीन बॉर्डर्स में से दो पर आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मंच की तरफ से लंबे समय से बॉर्डर को एक तरफ से खुलवाने का अभियान चलाया जा रहा है। दो बॉर्डर खोले जाने के बाद अब यहां के लोगों की आस बढ़ी है कि जल्द शांतिपूर्ण ढंग से बॉर्डर खोला जाएगा। अगर दीपावली तक कुंडली बॉर्डर को खोलने का कोई प्रावधान नहीं होता है तो मंच जल्द बड़ा प्रदर्शन करेगा, जिसमें अन्य संस्थाएं भी भागीदारी करेंगी। इस दौरान रामफल सरोहा, मनीष चौहान, देवेंद्र, नवीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें