अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत करते आढ़ती व किसा?
- फोटो : Sonipat
गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को नई अनाज मंडी का दौरा किया। टिकैत ने किसानों व आढ़तियों के साथ मार्केट कमेटी के अधिकारियों से धान खरीद की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार जल्दी ही सीड बिल लाने जा रही है जो किसानों को बर्बाद करने का काम करेगा। इसके लागू होने के बाद किसान अपनी उपज से खुद बीज नहीं रख पाएगा। बड़ी-बड़ी कंपनी के हाथों में व्यवस्था चली जाएगी। जिससे छोटे व्यापारी, किसान खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इन कानूनों के लागू होने से देश में बेरोजगारी आएगी, इसलिए सरकार को इन कानूनों को तुरंत प्रभाव से रद्द करना चाहिए। सरकार किसानों को एमएसपी की गारंटी देगी तो किसानों को इसका बहुत लाभ होगा। इस दौरान किसान व आढ़ती मौजूद रहे।