फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की झूठी शिकायतों से परेशान पति, सास-ससुर ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
अंकित - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
शहर की न्यू महावीर कॉलोनी में भवन निर्माण ठेकेदार, उनकी पत्नी व बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। भवन निर्माण ठेकेदार के भाई ने आरोप लगाया कि उनके भाई की पुत्रवधू उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। वह उनकी झूठी शिकायत देती रहती थी। अब उसने दहेज प्रताड़ना व मारपीट की शिकायत दी थी, जिससे परेशान होकर तीनों ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने भवन निर्माता के भाई के बयान पर आरोपी पुत्रवधू समेत सात पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर की न्यू महावीर कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार (51) भवन निर्माण ठेकेदार थे। वह पत्नी ब्रजेश (48) व बेटे अंकित (30) के साथ रहते थे। उनकी बेटी नेहा की शादी हो चुकी है। अंकित भी दिल्ली के नजफगढ़ की चंचल पार्क निवासी डोली के साथ शादीशुदा था। अंकित की करीब साढ़े चार साल पहले शादी हुई थी और उसे साढ़े तीन साल का बेटा युग है। अंकित पहले अमेजन कंपनी में काम करता था और लॉकडाउन के बाद से घर पर ही रह रहा था। डोली ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट की शिकायत दे रखी थी, जिसके बाद वह करीब दो सप्ताह से मायके में रह रही थी।
वीरवार सुबह करीब 10 बजे दिनेश, उसकी पत्नी ब्रजेश व बेटे अंकित ने घर में जहर खा लिया। उस समय व तीनों ही घर पर थे। तीनों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद अंकित ने बाहर आकर कहा कि उन्होंने जहर खा लिया है, कोई उन्हें बचा लें। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले अंकित के चाचा अनिल ने तीनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पहले दिनेश व अंकित और बाद में ब्रजेश की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

दिनेश के भाई अनिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि भतीजे अंकित की पत्नी डोली बार-बार पुलिस को शिकायत दे रही थी। उसने दो दिन पहले भी उसके भाई, अंकित व भाभी के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने मंगलवार को थाने में बुलाया गया था।
मामले में मृतकों पर 107/51 के तहत (निवारक) कार्रवाई की थी। घटना से तीनों बेहद आहत थे और परेशान होकर आत्महत्या कर ली। अनिल की शिकायत पर पुत्रवधू डोली, उसके पिता सुरेश, मां मधु, भाई सचिन, अमित व छोटे भाई और राजू व पवन के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है।
वर्जन
शहर की न्यू महावीर कॉलोनी में परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतक के भाई के बयान पर उनकी पुत्रवधू व उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-जश्नदीप सिंह, एसपी सोनीपत

ब्रजेश- फोटो : Sonipat

दिनेश।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें