फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस की गिरफत में हत्या का आरोपी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की ऋषि कॉलोनी में तीन दिन पहले किराए पर रहने आया युवक अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। सुबह दूसरे कमरे में रह रहे किरायेदारों ने महिला को बेसुध देखकर मकान मालिक को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने चरित्र पर संदेह के चलते वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है।
विज्ञापन

शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि उसका एक मकान ऋषि कॉलोनी में है। उस मकान को उन्होंने किराए पर दे रखा है। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित वार्ड-1 जगर सागर मोहतीया का रहने वाला नारायण सिंह अपनी पत्नी सुनीता (20) के साथ किराए पर रहने आया था। रात को दंपती खाना खाकर सो गया था। सोमवार सुबह अन्य किरायेदारों ने देखा कि नारायण के कमरे का दरवाजा खुला था। उसकी पत्नी बेसुध पड़ी थी। उन्होंने मामले से उसे अवगत कराया। वह कमरे में पहुंचा तो सुनीता मृत पड़ी थी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद ओल्ड चौकी प्रभारी चांद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की तो सुनीता की गला दबाकर हत्या किए जाने का पता लगा। प्रेम सिंह ने बताया नारायण अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार रात को आरोपी नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते रविवार देर रात को कहासुनी होने पर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
तीन साल पहले हुई थी शादी, नहीं था बच्चा
सुनीता की मां जसौदा ने बताया कि उसकी बेटी की शादी तीन साल पहले आरोपी नारायण सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से उन्हें अभी कोई बच्चा नहीं था। वह तीन दिन पहले ही सोनीपत आकर रहने लगा था।
विज्ञापन

मां को फोन कर कहा था पति करता है मारपीट, दे रहा मारने की धमकी
जसौदा ने बताया कि उसकी बेटी ने बताया था कि नारायण सिंह अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। वह बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। उसकी बेटी ने रविवार देर शाम भी फोन कर बताया था कि उसके पति ने मारपीट कर मारने की धमकी दी है। जिस पर उसने बेटी को कहा था कि वह उसके पास आ जाए। उसकी बेटी के उनके पास आने से पहले ही उनका दामाद उसकी हत्या कर फरार हो गया।
वर्जन
ऋषि कॉलोनी में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मकान मालिक के बयान पर महिला के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में चरित्र पर संदेह के चलते वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुमित कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें