फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे-44 पर वाहन ने तीन लोगों को कुचला, गांव भिगान चौक के पास खड़े थे सभी

Tue, 27 Aug 2024 11:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस कंट्रोल में सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि मुरथल चौक के पास हादसे में घायल हुए तीन लोग लहूलुहान हालत में पड़े है।  पुलिस के अनुसार तीनों श्रमिक लग रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर गांव भिगान के पास वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह पांच बजे राहगीर ने हादसे की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस शवों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल में सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि मुरथल चौक के पास हादसे में घायल हुए तीन लोग लहूलुहान हालत में पड़े है। सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस की टीम एसआई वेदवीर के नेतृत्व में पहुंची। पुलिस ने तीनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाय। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच की, लेकिन शवों की पहचान नहीं हो सकी।

उनके पास से पहचान के लिए कोई कागजात भी नहीं मिला। पुलिस के अनुसार तीनों श्रमिक लग रहे हैं। आसपास पता करने पर जानकारी मिली है कि वह भिगान चौक के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि पहचान के लिए आसपास के गांवों के सरपंचों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मुरथल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें