फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मृतक एमसीडी कर्मी के परिजनों को दी सम्मान राशि व बेटे का नियुक्ति पत्र

Tue, 26 Dec 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव मोहाना में आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, दिल्ली से एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय व डिप्टी मेयर पहुंचे। कार्यक्रम गांव मोहाना के वाल्मीकि चौपाल में आयोजित किया। गांव मोहाना निवासी एमसीडी कर्मी इंद्र कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र और सहायता राशि प्रदान करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत होने के बाद मंगलवार को दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि और निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय कर्मचारी के घर गांव मोहाना पहुंचे। इस दौरान परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र और सहायता राशि दी।

विज्ञापन


परिवार से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय, डिप्टी मेयर मोहम्मद आले इकबाल और सदन के नेता मुकेश कुमार गोयल शामिल थे। दिल्ली निगम में कार्यरत कर्मी गांव मोहाना निवासी इंद्र कुमार की 30 अगस्त को सड़क हादसे के कारण मौत हो गई थी।

इस पर संज्ञान लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के साथ दिल्ली निगम की मेयर, डिप्टी मेयर और सदन के नेता गांव मोहाना पहुंचे थे। उन्होंने मृतक कर्मी इंद्र कुमार की माता व परिजनों के साथ शोक संवेदनाएं साझा की और उनके पुत्र रविंद्र कुमार को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही उनकी माता को 14.38 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
विज्ञापन


डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार अपने प्रत्येक कर्मचारी के परिवार के प्रति प्रतिबद्ध है। अगर किसी भी कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होती है तो दिल्ली सरकार और निगम कर्मी के परिवार को सहायता राशि और सरकारी नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश के लिए अपने तन मन धन से सेवा करने वाले शहीद के परिवारों को भी एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने का काम करती है। उनके साथ सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजेश सरोहा व शहरी महेंद्र छिक्कारा तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें