फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएस परीक्षा : अतिरिक्त बसें चलने के बावजूद छत पर बैठकर करना पड़ा सफर

विज्ञापन
परीक्षा संपन्न होने के बाद बस अड्डे में जाते परीक्षार्थी व बस की छत पर चढ़कर सफर करते परीक्षार्थी - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की परीक्षा देने के लिए सोनीपत से जाने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोडवेज ने चंडीगढ़ मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसें चलाईं। उसके बावजूद बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। वहीं अलग-अलग जिलों से परीक्षा देने के लिए सोनीपत पहुंचे परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई। परीक्षार्थियों को मजबूरन बसों की छत पर बैठकर सफर करने पर विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

सोनीपत के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र चंडीगढ़, यमुनानगर, अंबाला जिलों में थे। ऐसे में रविवार को सोनीपत बस अड्डे से चंडीगढ़ रूट पर अतिरिक्त तीन अतिरिक्त बसें चलाई गईं।
शहर मेें रही जाम की स्थिति
परीक्षा संपन्न होने के बाद शहर के कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहीं। मुरथल रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
वर्जन
परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के हर संभव प्रयास किए गए। सोनीपत से दूसरे जिलों में जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए सुबह चंडीगढ़ मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसें चलाई गईं। वहीं सोनीपत में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों के लिए शाम को दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें