फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाली तीज महोत्सव में बिखेरे हरियाणवी संस्कृति के रंग

विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के बाल भवन में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में झूला झूलती महिलाएं। स्रोत : सूचना - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। बाल भवन परिसर में शुक्रवार को हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। हरियाणवी नृत्य, संगीत, विभिन्न व्यंजन बनाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बाल भवन में चल रही विभिन्न गतिविधियों सिलाई, ब्यूटी केयर केंद्र, पुस्तकालय, बाल-पाठशाला, डे-केयर सेंटर की लड़कियों व महिलाओं ने महोत्सव में झूला झूलकर आनंद लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के प्रधान सुशील सारवान के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुए। जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने बताया कि तीज का पर्व हरियाणवी संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। तीज पर्व से ही वर्षभर मनाए जाने वाले त्याेहारों का शुभारंभ होना माना गया है। इस पर मशहूर कहावत भी है कि तीज बिखेरगी बीज। महोत्सव में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। रूचि स्पेशल स्कूल की प्राचार्य मालती शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितु गिल मौजूद रही।



संस्कृति के रंग तीज के संग महोत्सव में नृत्य से मचाई धूम
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में संस्कृति के रंग तीज के संग विषय पर हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। छात्राओं के साथ स्टाफ सदस्यों ने भी महोत्सव में हर्षोल्लास से भाग लिया। मेहंदी, सांस्कृतिक वेषभूषा, रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्राओं को तीज के रीति-रिवाज, घेवर के प्रकार, बनाने की जानकारी दी। साथ ही चूड़ियां, आभूषण, मेहंदी जैसे शृंगार संबंधी चीजाें की स्टॉल लगाई गई। गृह विज्ञान विभाग ने खाद्य सामग्री जैसे गोल-गप्पे, गुजिया, कढ़ी-चावल, नींबू पानी, ब्रेड रोल की स्टॉल लगाई। मेहंदी स्पर्धा में अनुराधा प्रथम, तन्नु द्वितीय, अक्षिता तृतीय रही। सांस्कृतिक वेशभूषा में प्रज्ञा ने प्रथम, प्राची व सोनिया द्वितीय, नैना व स्नेहा तृतीय रही। रंगोली में मुस्कान प्रथम, जया द्वितीय, इशिका तृतीय रही। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रश्मि जावा, संगीता शर्मा, रोहिनी मदान, कमलेश चोपड़ा, अनीता सैनी, मोनिका ने निभाई। मौके पर डाॅ. ओपी परूथी, डाॅ. मंजुला स्पाह, रूचिका विरमानी, डाॅ. सुमन, अर्चना खुराना, डाॅ. मनीता, कर्नल प्रियंका, डाॅ. पूजा गुलाटी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन


छात्राओं ने हाथों पर लगाई सुंदर मेहंदी
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में हरियाली तीज महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिली। प्राचार्य कंचन सिधर ने छात्राओं को तीज का महत्व बताया। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेकर हाथाें पर अपनी प्रतिभा उकेरी। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. आशा राठी, शीतल और दीपशिखा ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, भारती ने द्वितीय व सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य कंचन व संयोजक डॉ. दिव्याश्री ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।

फोटो 02- सोनीपत के बाल भवन में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में झूला झूलती महिलाएं। स्रोत : सूचना- फोटो : संवाद

फोटो 02- सोनीपत के बाल भवन में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में झूला झूलती महिलाएं। स्रोत : सूचना- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें