फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम ने ओएसडी के भतीजे के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के गांव बढ़खालसा में ओएसडी वीरेंद्र के निवास पर परिजनाें को ढांढस बंधाते मुख्यम - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को राई के गांव बढ़खालसा में ओएसडी वीरेंद्र के भतीजे प्रीत दहिया के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। नायब सिंह सैनी ने शोक-संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीत दहिया एक होनहार, विनम्र व अनुशासित युवा थे जिनकी असमय विदाई समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वहीं दोपहर बाद सामाजिक न्याय एवं उत्थान मंत्री कृष्ण बेदी और राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रमुख सुभाष बराला भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।
इस दौरान मोहनलाल बड़ौली, विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, पवन खरखौदा, देवेंद्र कादियान, मेयर राजीव जैन, अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक, ममता सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें