फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार यात्रा मातम में बदली : मंडोरा के परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में मौत

Sat, 27 Jun 2026 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। हरिद्वार की धार्मिक यात्रा पर निकला खरखौदा के मंडोरा गांव का एक परिवार सहारनपुर के निकट दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पैतृक गांव मंडोरा में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

गांव मंडोरा के 78 वर्षीय चरण सिंह का परिवार वर्तमान में बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में रहकर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। उनके बेटे जयदेव और भतीजे प्रवीन भी इसी कारोबार से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि जयदेव अपनी पत्नी प्रीति, बेटी भूमि, बेटे शिवांश और मां सुदेश के साथ हरिद्वार जा रहे थे।
उनके साथ चचेरे भाई प्रवीन और उनकी पत्नी प्रीति भी यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान सहारनपुर के निकट दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उनकी टाटा टियागो कार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि प्रवीन, उनकी पत्नी प्रीति, जयदेव की मां सुदेश और मासूम शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं जयदेव, उसकी पत्नी प्रीति और बेटी भूमि घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में छाया मातम, परिजन और ग्रामीण पहुंचे मदद के लिए
दुर्घटना की सूचना जैसे ही मंडोरा गांव पहुंची पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीण और परिजन स्तब्ध रह गए तथा बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। कुछ लोग सहारनपुर के लिए रवाना हो गए जबकि अन्य परिजन बहादुरगढ़ पहुंचकर परिवार को सांत्वना देने में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार सामाजिक और मिलनसार स्वभाव के लिए जाना जाता है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख और शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें