फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांवों में पहुंचकर वितरित किए जा रहे हैप्पी कार्ड, दो मिनी बस की तैयार

Sat, 03 Aug 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड लेने के लिए लगी पात्रों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हैप्पी कार्ड योजना का अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिल सके, इसके लिए रोडवेज विभाग ने गांवाें में पहुंचकर कार्ड वितरित करने की योजना तैयार की है। इसके लिए विभाग ने दो मिनी बस को ग्रामीण स्तर पर हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए तैनात किया था। दोनों बसों के माध्यम से रोडवेज कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लाभार्थियों को कार्ड वितरित कर रहे हैं। वहीं बस अड्डे पर भी हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए छह काउंटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के लिए हैप्पी कार्ड योजना लागू की है। इसके तहत एक लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। योजना के तहत कार्ड धारक रोडवेज बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ हैप्पी कार्ड आवेदन के बाद कार्ड प्राप्त करते समय 50 रुपये ही देने होंगे। हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए रोडवेज विभाग की तरफ से सोनीपत बस अड्डा व गोहाना बस अड्डा को केंद्र बनाया गया है। योजना का विस्तार करते हुए रोडवेज अधिकारियों ने अब वितरण प्रणाली में तेजी लाने के लिए ग्रामीण स्तर पर कार्ड वितरित करने का काम शुरू कर दिया है।
शुरुआती चरण में राई व गन्नौर के गांवों को किया शामिल
हैप्पी कार्ड के पात्र लोगों को बड़ी तादाद ऐसे लोगों की है, जो किन्हीं कारणों से बस अड्डे पर कार्ड लेने नहीं पहुंच पा रहे। इसे देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने ग्रामीण स्तर पर जाकर कार्ड वितरित करने की योजना तैयार की थी। प्रथम चरण में राई व गन्नौर क्षेत्र के गांवों में जाकर कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। वहीं खरखौदा क्षेत्र के गांवों में भी हैप्पी कार्ड वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। लाभार्थियों के पास मोबाइल के माध्यम से हैप्पी कार्ड लेने का संदेश भेजने के लिए भी टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

80 फीसदी से अधिक कार्ड किए वितरित
जिले में सोनीपत व गोहाना डिपो को मिला दें तो अब तक करीब 32 हजार हैप्पी कार्ड बनकर पहुंच चुके हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पात्रों को योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

वर्जन

हैप्पी कार्ड वितरण में तेजी लाने के लिए नई योजना तैयार की है। इसके तहत अब ग्रामीण स्तर पर जाकर कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। शुरुआती चरण में राई, गन्नौर व खरखौदा क्षेत्र के गांवों में कार्ड वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दो मिनी बसें लगाई गई हैं। अधिक से अधिक पात्रों को योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

द सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें