फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फर्जी क्रिप्टो मामला; टैक्सी चालक के घर पर ईडी ने देर रात तक खंगाला रिकार्ड, कागजात साथ ले गई

Sat, 03 Aug 2024 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

ईडी ने इस मामले में सोनीपत से किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। ईडी टैक्सी चालक के विदेश में रह रहे भाई से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को फर्जी क्रिप्टो करंसी ऑपरेटर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के मामले में सोनीपत में टैक्सी चालक के आवास पर देर रात तक रिकॉर्ड खंगाला। टीम रात को कई दस्तावेज अपने साथ ले गई।  

विज्ञापन


ईडी फर्जी क्रिप्टो करंसी ऑपरेटर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत छापा डालने शुक्रवार को सोनीपत के मयूर विहार की गली नंबर 24 में टैक्सी चालक रमेश गुलिया के घर पहुंची थी। टीम ने यहां से नोटों से भरा बैग बरामद किया था। ईडी की टीम ने घर के कई सदस्यों से पूछताछ की और रिकॉर्ड मांगा। देर रात कुछ कागजात अपने साथ लेकर ईडी की टीम रवाना हो गई। ईडी के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी मौजूद थे।

चालक के विदेश में रह रहे भाई की जानकारी जुटा रही टीम
सूत्रों से पता चला है कि टैक्सी चालक रमेश का भाई नरेश विदेश में रहता है, जो क्रिप्टो करंसी का काम करता है। ईडी के अफसरों ने नरेश के बारे में रमेश से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें